फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Body of misdeed victim found hanging

Hardoi: फंदे पर लटकता मिला दुष्कर्म पीड़िता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Sep 2024 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

Hardoi News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला सामने आया है। मामा ने पिता और ताऊ पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Hardoi: Body of misdeed victim found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। देर शाम को मामा ने पिता और ताऊ पर ही संपत्ति के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई है। दूसरी ओर दुष्कर्म का आरोपी मामा का करीबी है। दुष्कर्म के मामले में अक्तूबर माह में पीड़िता की गवाही भी होनी थी।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (22) के साथ छह नवंबर 2021 को दुष्कर्म हुआ था। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने पारिवारिक चाचा पर दर्ज कराई थी। मां की मौत हो चुकी है, वह पिता के साथ गांव में स्थित मकान में रहती थी। पिता ने बताया कि रविवार की सुबह वह खेत गए थे और जब साढ़े आठ बजे लौटे तो पुत्री का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पिता ने बताया कि साल से आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है और न्यायालय में चल रहे मामले में पुत्री की गवाही अगले माह होनी थी। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी और अप्रैल 2025 में उसकी शादी होनी थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामा ने मृतका के पिता और ताऊ पर लगाए आरोप
युवती का ननिहाल देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। युवती की मौत की जानकारी पर उसके मामा ने हत्या की आशंका जताई है। मामा का कहना है कि युवती के पिता के नाम लगभग सात एकड़ जमीन और हरदोई शहर में मकान है। युवती की शादी तय हो चुकी है और ऐसे में यह संपत्ति युवती और उसके ससुरालियों को मिल जाती। आरोप है कि उसके पिता, ताऊ व अन्य परिजनों ने मिलकर शव को फंदे पर लटकाया है।

दुष्कर्म का आरोपी मामा का है करीबी
मृतका के पिता ने मामा के आरोपों को गलत बताया। कहा कि दुष्कर्म का आरोपी पुत्री के मामा का करीबी है। दुष्कर्म के आरोपी का ननिहाल भी पुत्री के मामा के गांव में है। इसी के चलते पुत्री के मामा गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि गवाही के चलते युवती परेशान थी और संभवत: इसी के कारण खुदकुशी की है।

पिता ने बेटी के खुदकुशी कर लेने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - इंद्रेश यादव प्रभारी निरीक्षक, बेहटा गोकुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed