{"_id":"648f23c205ee8d80690da463","slug":"hardoi-bodies-of-cousins-drowned-in-ramganga-found-after-15-hours-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: 15 घंटे बाद मिले रामगंगा में डूबे चचेरे भाइयों के शव, बदहवास हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: 15 घंटे बाद मिले रामगंगा में डूबे चचेरे भाइयों के शव, बदहवास हुए परिजन
Sun, 18 Jun 2023 09:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Jun 2023 09:06 PM IST
सार
Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में बकरी चराने गए दो चचेरे भाई शनिवार की शाम रामगंगा नदी में डूब गए थे। घटना के 15 घंटे बाद दोनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव में शनिवार की शाम बकरी चराने गए दो चचेरे भाइयों के शव दूसरे दिन रविवार को करीब 15 घंटे बाद शव रामगंगा नदी से बरामद किए गए। परिजनों का रो- रो कर हाल खराब है। अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी अर्जुन (17) पुत्र बटेश्वर अपने चचेरे भाई अंशु (16) पुत्र गेंदालाल के साथ रामगंगा नदी के किनारे बकरी चराने गए थे।
विज्ञापन
दोनों भाइयों ने अपने कपड़े निकाल कर रामगंगा नदी के किनारे रख दिए थे और फिर नदी में नहाने लगे। गहरे पानी में जाने के बाद दोनों डूब गए थे। पास में खड़े अंशु के भाई सुधांशु ने दोनों के नदी में डूबने की सूचना दी थी। उसी के बाद से दोनों की तलाश शुरु कर दी गई। पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाने के बाद भी दोनों का पता नही मिला। रविवार को दोनों के शव राम गंगा नदी में उतराते हुए दिखे। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन