{"_id":"61b9cef1a36f08067d65cc84","slug":"hardoi-bku-workers-locked-the-development-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: भाकियू कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में ताला डाला, पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: भाकियू कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में ताला डाला, पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जेल भेजा
Wed, 15 Dec 2021 04:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर विकास भवन के मुख्य गेट में ताला डाल दिया। ताला डालकर यहां नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता सीडीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे। कुछ महिलाओं को आवास दिलाए जाने की मांग की जा रही थी।
विकास भवन के गेट में ताला डाले जाने की जानकारी पर सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंच गए और गेट खुलावा दिया। यहां सीओ सिटी और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। खास बात यह है कि विकास भवन आने से पहले भाकियू कार्यकर्ता नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी से उनके कार्यालयों में मिलकर ज्ञापन देकर आए थे। सीडीओ आकांक्षा राना भी मौके पर पहुंच गईं। भाकियू के सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।