{"_id":"66291ec9920daffe4e03f3c7","slug":"hardoi-bjp-state-minister-described-modi-as-narasimha-and-yogi-as-vaman-avatar-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकरलाल ने मोदी को नृसिंह और योगी को वामन अवतार बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकरलाल ने मोदी को नृसिंह और योगी को वामन अवतार बताया
Wed, 24 Apr 2024 08:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:35 PM IST
सार
Hardoi News: गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शंकरलाल लोधी ने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री साइलेंट मोड में होते थे, मोदी वायलेंट मोड में रहते हैं।
विज्ञापन
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बोलते प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी ने नरेंद्र मोदी को नृसिंह और योगी आदित्यनाथ को वामन अवतार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों अवतार आज के युग में एक साथ होना सौभाग्य है। पिहानी कस्बे के एक मैरिज लॉन में आयोजित सम्मेलन में शंकरलाल लोधी ने कहा कि पहले के प्रधानमंत्री जहां जाते थे वहां साइलेंट मोड में जाते थे।
विज्ञापन
आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं वायलेंट मोड में जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग है। विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि यह सच है कि विधानसभा चुनाव में मेरे साथ पूरी दुश्मनी निभाने वाले लोग भी अब पार्टी में जुड़ गए हैं। साथ ही नए जुड़ने वालों से पुराने कार्यकर्ता कोई बैर न रखें। खुश हों कि हमारा परिवार बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि नए जुड़ने वाले और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर इनका संकोच मिटाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को जय प्रकाश, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, गिरीश वाजपेयी ने भी संबोधित किया। यहां गोपामऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष वली मोहम्मद, सेठ अरुण गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, वरिष्ठ नेता डा. मुजाबिर हुसैन जैदी, फरीद खां, अली अरशद जैदी, दिलीप मिश्रा, आदर्श सिंह नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
बयानबाजी से ही चल रही है मेरी दुकान
बेबाक बयानबाजी के लिए अलग पहचान रखने वाले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि कुछ दिन पहले एक मंत्री ने बयानबाजी से बाज आने के लिए कहा था। विधायक ने दावा किया कि यह कहकर इन्कार कर दिया कि विधायकों की दुकानें तो इस सरकार में बंद हो चुकी हैं। इसी बयानबाजी से तो मेरी दुकान चल रही है। लिहाजा मैं बयानबाजी से बाज नहीं आ सकता और हमेशा कार्यकर्ताओं के हक की आवाज उठाता रहूंगा।
बयानबाजी से ही चल रही है मेरी दुकान
बेबाक बयानबाजी के लिए अलग पहचान रखने वाले गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि कुछ दिन पहले एक मंत्री ने बयानबाजी से बाज आने के लिए कहा था। विधायक ने दावा किया कि यह कहकर इन्कार कर दिया कि विधायकों की दुकानें तो इस सरकार में बंद हो चुकी हैं। इसी बयानबाजी से तो मेरी दुकान चल रही है। लिहाजा मैं बयानबाजी से बाज नहीं आ सकता और हमेशा कार्यकर्ताओं के हक की आवाज उठाता रहूंगा।