{"_id":"62863cdb86eba425355d21d2","slug":"hardoi-anti-corruption-team-caught-bsa-s-babu-taking-10-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: एंटी करप्शन टीम ने बीएसए के बाबू को 10 हजार घूस लेते पकड़ा, सात लाख एरियर निकालने के लिए मांगे थे 1.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: एंटी करप्शन टीम ने बीएसए के बाबू को 10 हजार घूस लेते पकड़ा, सात लाख एरियर निकालने के लिए मांगे थे 1.40 लाख रुपये
Thu, 19 May 2022 06:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 May 2022 06:20 PM IST
सार
हरदोई के शहीद उद्यान स्थित डीआई कार्यालय में तैनात नुमाइश पुरवा निवासी बाबू जैनुल ने पूरा एरियर निकालने के एवज में एक लाख चालीस हजार रुपये घूस मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें घूस लेते दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षक से घूस लेने वाला आरोपी बाबू जैनुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात बाबू को 10 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया। टीम ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मथुरा निवासी शिक्षक महेश पिहानी ब्लॉक के जाजू पारा प्राथमिक स्कूल में तैनात है।
वह पिछले डेढ़ साल से निलंबित था। करीब तीन माह पहले ही उसे बहाल किया गया था। उसका करीब सात लाख रुपये एरियर है। वह पिछले कई दिन से एरियर निकलवाने के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। शहर के शहीद उद्यान स्थित डीआई कार्यालय में तैनात नुमाइश पुरवा निवासी बाबू जैनुल ने पूरा एरियर निकालने के एवज में एक लाख चालीस हजार रुपये घूस मांगी थी।
इस पर शिक्षक ने एंटी करप्शन ब्यूरो, लखनऊ में इसकी शिकायत की थी। गुरुवार को टीम ने उन्हें 10 हजार रुपये देकर बाबू को देने भेजा था। सुबह करीब 10 बजे शिक्षक ने जैनुल को 10 हजार रुपये दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रुपयों के साथ दबोच लिया। टीम ने बाबू के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया। शहर कोतवाल बृजेेश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।