फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Anti-corruption team caught BSA's Babu taking 10 thousand bribe

हरदोई: एंटी करप्शन टीम ने बीएसए के बाबू को 10 हजार घूस लेते पकड़ा, सात लाख एरियर निकालने के लिए मांगे थे 1.40 लाख रुपये

Thu, 19 May 2022 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 May 2022 06:20 PM IST
सार

हरदोई के शहीद उद्यान स्थित डीआई कार्यालय में तैनात नुमाइश पुरवा निवासी बाबू जैनुल ने पूरा एरियर निकालने के एवज में एक लाख चालीस हजार रुपये घूस मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें घूस लेते दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Hardoi: Anti-corruption team caught BSA's Babu taking 10 thousand bribe
शिक्षक से घूस लेने वाला आरोपी बाबू जैनुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात बाबू को 10 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया। टीम ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मथुरा निवासी शिक्षक महेश पिहानी ब्लॉक के जाजू पारा प्राथमिक स्कूल में तैनात है।
विज्ञापन


वह पिछले डेढ़ साल से निलंबित था। करीब तीन माह पहले ही उसे बहाल किया गया था। उसका करीब सात लाख रुपये एरियर है। वह पिछले कई दिन से एरियर निकलवाने के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। शहर के शहीद उद्यान स्थित डीआई कार्यालय में तैनात नुमाइश पुरवा निवासी बाबू जैनुल ने पूरा एरियर निकालने के एवज में एक लाख चालीस हजार रुपये घूस मांगी थी।
विज्ञापन


इस पर शिक्षक ने एंटी करप्शन ब्यूरो, लखनऊ में इसकी शिकायत की थी। गुरुवार को टीम ने उन्हें 10 हजार रुपये देकर बाबू को देने भेजा था। सुबह करीब 10 बजे शिक्षक ने जैनुल को 10 हजार रुपये दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रुपयों के साथ दबोच लिया। टीम ने बाबू के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया। शहर कोतवाल बृजेेश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed