फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: angry farmers blocked the road when they did not get DAP

Hardoi: सुबह से लगाई लाइन, दोपहर तक न मिली डीएपी तो नाराज किसानों ने लगा दिया सड़क पर जाम

Thu, 24 Oct 2024 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Oct 2024 08:04 PM IST
सार

Hardoi News: घटों लाइन में लगे रहने के बाद भी जब खाद नहीं मिली तो गुस्साए किसानों ने हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Hardoi: angry farmers blocked the road when they did not get DAP
हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर जाम के कारण फंसे वाहन और लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएफ के केंद्र में डीएपी उपलब्ध होने के बाद भी तीन बजे तक वितरण शुरू न होने से नाराज किसानों ने हरदोई बिलग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की जानकारी से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के हाथ पैर फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे बाद किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और इसी दौरान खाद का वितरण भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन



इन दिनों किसानों को खेत में हो रही राई, सरसों, गन्ना और आलू की फसल के लिए डीएपी की आवश्यकता है। कृषि और सहकारिता विभाग के जिम्मेदार जननपद में पर्याप्त डीएपी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जगह जगह खाद के लिए हो रहा हंगामा इन दावों की पोल खोल रहा है। बिलग्राम में हरदोई मार्ग पर पावर हाउस के पास पीसीएफ का खाद वितरण केंद्र है। किसानों को जानकारी मिली थी कि बुधवार की रात तीन सौ बोरी डीएपी केंद्र पर आई है। खाद लेने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान अपने परिवार की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

किसानों की भीड़ को देखते हुए केंद्र पर टोकन काटने की व्यवस्था शुरू कर दी गई। टोकन मिलने के बाद भी दोपहर में तीन बजे तक डीएपी का वितरण शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हरदोई-बिलग्राम रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी पर कोतवाल उमाकांत दीपक मौके पर पहुंचे और किसानों की बात सुनकर केंद्र प्रभारी से बातचीत की। लगभग आधे घंटे बाद डीएपी का वितरण शुरू हो गया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। हंगामे की जानकारी पर एसडीएम राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस यहां सबको शांत करा चुकी थी।

 

परेशान न हों किसान, सबको मिलेगी खाद
पीसीएफ के केंद्र प्रभारी अवध बिहारी ने बताया कि डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बुधवार की रात में तीन सौ बोरी डीएपी मिली थी। बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे डीएपी की छह सौ और बोरी भी आ गई हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जरूरत भर की डीएपी ही लें। कुछ किसान भविष्य में खाद न मिलने की आशंका मात्र पर डीएपी ज्यादा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed