फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, Double decker bus went out of control and overturned, six injured and three referred

Hardoi Accident: डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, छह घायल...तीन रेफर

Tue, 02 Apr 2024 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:16 PM IST
सार

Hardoi News: कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के सामने डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस गुड़गांव से लखनऊ जा रही थी।

विज्ञापन
Hardoi Accident, Double decker bus went out of control and overturned, six injured and three referred
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह सात बजे डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए, जबकि अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं। हादसा देख स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर प्राथमिक इलाज के लिए घायलों को औरास सीएचसी भेजा है। तीन की हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा के गुड़गांव  से डबल डेकर बस (एनएल 07 बी 0712) 16 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के सामने पहुंचने पर अचानक बस का अगला टायर फट गया। इससे बस बेकाबू होकर पलट गई और बस पलटने के बाद हुए तेज धमाके से आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने बस के शीशे तोड़ कर अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

हादसे में राजस्थान निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह (34), दिल्ली निवासी कविता पत्नी अंकुर (35), हरियाणा निवासी विमल पुत्र विनोद (44), हरियाणा निवासी राहुल (32)  पुत्र अवतार,  हरियाणा निवासी साहिल( 32) पुत्र रनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बस में सवार लोग डरे सहमे नजर आए। बस पलटने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

चालक-परिचालक से ली हादसे की जानकारी
इसके बाद घायलों को यूपीडा की रेस्क्यू टीम के साथ औरास सीएचसी भेजा। यहां पर डॉक्टरों ने मानवी, राहुल और विमल की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, बस में सवार लोगों, चालक वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम गुड्डा थाना झुनझुन राजस्थान और परिचालक राजवीर सिंह निवासी ग्राम नीमका थाना सीकर, राजस्थान से हादसे के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

सवारियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा
चालक ने अगला टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलटने के हादसा होने की जानकारी दी। थाना प्रभारी रामलखन ने बताया कि घायलों और अन्य सवारियों को उनके सामान समेत अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया है। बस को थाने में खड़ा कराया गया है। घायलों के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed