Hardoi Road Accident: एक्सप्रेसवे पर बरातियों से भरी बस पलटी, चालक की दबकर मौत, बरातियों ने कूदकर बचाई जान
Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बरातियों से भरी बस पलटने से चालक सुधीर राठौर की दबकर मौत हो गई, जबकि बरातियों ने कूदकर जान बचाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बरातियों को लेकर जा रही बस गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर पलट गई। इसमें बस चालक की दबकर मौत हो गई, जबकि बरातियों ने कूदकर जान बचाई। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग से बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे के बरात लेकर बस निकली थी। गांव निवासी देवेंद्र कुमार के पुत्र कौशलेंद्र की बरात उन्नाव जनपद के गंज मुरादाबाद जा रही थी।
कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई मार्ग पर अंडरपास के निकट सर्विस लेन पर चढ़ने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। बस को अनियंत्रित देख बराती जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। कुछ ही देर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जान बचाने के प्रयास में कूदने के दौरान बिलग्राम के मोहल्ला बजरिया निवासी बस चालक सुधीर राठौर (40) बस के नीचे दब गए।
चालक की दबकर मौत, बराती सुरक्षित
बरातियों की सूचना पर कोतवाल विजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। बस को सीधा कराकर सुधीर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां पर चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुधीर अविवाहित थे और दो भाइयों में छोटे थे। कोतवाल ने बतायाा कि चालक की दबकर मौत हुई है, जबकि बराती सुरक्षित हैं। बरात को रात में दूसरे वाहन से रवाना करा दिया गया था।