{"_id":"628f276c11db3b2abb5ee283","slug":"hardoi-a-man-died-after-falling-on-floor-to-escape-monkey-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बंदर के हमले से बचने में अधेड़ की फर्श पर गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बंदर के हमले से बचने में अधेड़ की फर्श पर गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 26 May 2022 12:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 May 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के मल्लावां में बंदर के हमले से बचने में अधेड़ की फर्श पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तेजीपुर निवासी गोकरन कनौजिया (52) पुत्र स्व. बनवारीलाल कस्बे के राघौपुर रोड पर धर्मशाला के पीछे लम्बे समय से मकान बनाकर रह रहे थे।
गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह किसी काम से छत पर गए थे। इस दौरान छत की रेलिंग पर बैठे बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर से बचने को लिए वह जीने से भागे। भागने के दौरान वह फिसलकर आंगन की फर्श पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दुबई में रहकर काम करता था। 22 अप्रैल को ही दुबई से घर वापस आया था। मृतक का एक पुत्र रवि कनौजिया वह भी इस समय दुबई में है। जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में उनकी पत्नी गुड्डी देवी व बहू मौजूद थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।