{"_id":"62b1f8204ab1a40bfc54582e","slug":"hardoi-32-people-arrested-for-opposing-agneepath-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर अग्निपथ योजना का विरोध करने पर 32 लोग गिरफ्तार, एलआईयू, सर्विलांस टीम की सतर्कता से हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर अग्निपथ योजना का विरोध करने पर 32 लोग गिरफ्तार, एलआईयू, सर्विलांस टीम की सतर्कता से हुई कार्रवाई
Tue, 21 Jun 2022 10:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए निकली टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में पुलिस ने अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें शामिल शहर कोतवाली में दो और बघौली में एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेना में जवानों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लागू अग्निपथ योजना का कुछ लोग विरोध करते हुए अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे थे।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई दिन से पुलिस, एलआईयू और सर्विलांस टीम इसे लेकर सक्रिय थी। टीमों को पता चला कि कुछ लोगों ने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर जिले के कई थाना क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ रखा है। शहर कोतवाली पुलिस ने अमन वर्मा निवासी सखरी थाना सुरसा व डॉ. राहुल वर्मा निवासी वीरू जोड़ थाना हरियावां और बघौली पुलिस ने अभय प्रताप सिंह निवासी लोधी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 153 में मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा शहर में 07, बिलग्राम में 13, सांडी में दो व सात अन्य को गिरफ्तार कर शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।