फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: 2.30 quintals of fireworks found stored under a 90-kilogram license

Hardoi: 90 किलो के लाइसेंस पर भंडारित मिली 2.30 क्विंटल आतिशबाजी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई

Thu, 18 Sep 2025 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 10:06 PM IST
सार

आतिशबाजी बिक्री का लाइसेंस लेकिन बनाने की सामग्री भी मिली। संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Hardoi: 2.30 quintals of fireworks found stored under a 90-kilogram license
बरामद आतिशबाजी के बारे में लिखा पढ़ी करतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतरौली थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में आतिशबाजी का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना परज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा डाल दिया। इस दौरान पता चला कि लाइसेंस में दर्ज सीमा से कहीं अधिक की आतिशबाजी भंडारण की गई है। इसके अलावा आतिशबाजी बनाने का सामान भी बड़े पैमाने पर बरामद हुआ है। आतिशबाजी और आतिशबाजी बनाए जाने की सामग्री जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया ने बृहस्पतिवार को नेवादा निवासी मुंशी अली के घर पर छापा डाला। इस दौरान पता चला कि उसके पास आतिशबाजी भंडारण करने और बेचने का लाइसेंस है। लाइसेंस में गांव के बाहर दुकान होने का जिक्र था, लेकिन मौके पर दुकान नहीं मिली। मुंशी अली के मकान के बगल में उसके बेटे यूनुस का मकान है। यहां आतिशबाजी का भंडारण मिला। 90 किलो आतिशबाजी भंडारण की सीमा लाइसेंस में थी, लेकिन मौके पर दो क्विंटल 30 किलो आतिशबाजी मिली। इसके अलावा यहां आतिशबाजी बनाए जाने का सामान भी मिला, जबकि आतिशबाजी बनाए जाने का लाइसेंस मुंशी या उसके बेटे यूनुस के पास नहीं है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि आतिशबाजी कब्जे में ले ली गई है। अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर मिली आतिशबाजी बनाने की सामग्री
यूनुस के मकान से बडे पैमाने पर आतिशबाजी बनाने की सामग्री भी मिली। महताब बनाने के लिए 9800 ग्राम खोखा, अनार बनारे के लिए मिट्टी, पटाखा बनाने के लिए 3100 ग्राम सुतली, 1300 ग्राम धागा, 500 ग्राम एलमुनियम की छीलन आदि सामग्री मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed