{"_id":"675d88a0ce3017280e07f34f","slug":"hardoi-19-crore-rupees-will-be-spent-on-the-new-building-of-harpalpur-kotwali-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: हरपालपुर कोतवाली के नए भवन पर खर्च होंगे 19 करोड़ रुपये, किया गया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: हरपालपुर कोतवाली के नए भवन पर खर्च होंगे 19 करोड़ रुपये, किया गया भूमि पूजन
Sat, 14 Dec 2024 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर कोतवाली के नए भवन का हुआ भूमि पूजन
- फोटो : अमर उजाला
जर्जर हो चुके कोतवाली भवन की जगह नए भवन का निर्माण करने के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। 19 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण होगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भूमि पूजन और शिलान्यास करते हुए कहा कि विकास कार्याें के मामले में हरदोई में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि काफी प्रयास के बाद पाली और हरपालपुर में नए कोतवाली भवन के निर्माण को मंजूरी दिला पाए हैं। उन्होंने सवायजपुर को विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प दोहराया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि हरपालपुर कोतवाली का भवन सबसे अच्छा होगा। भवन का कुल क्षेत्रफल 3500 वर्ग मीटर होगा,जबकि इसका परिसर लगभग 10 हजार वर्गमीटर में फैला होगा। कोतवाली भवन तीन मंजिल का होगा और आवासीय भवन चार मंजिला होंगे। कार्यक्रम में डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
रजनी ने एसपी तो विधायक ने डीएम को सराहा
समारोह में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि हरदोई के लोग पहले न्याय पाने के लिए मुख्यमंत्री के यहां पहुंच जाते थे। हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने विभाग की पूरी कार्यशैली ही बदल दी है। यही वजह है कि अब लोगों को पुलिस से आसानी से न्याय मिल जाता है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सवायजपुर में औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के लिए डीएम मंगला प्रसाद सिंह का आभार जताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।