फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Youth died in a road accident on highway

Hamirpur: हाईवे पर लकड़ी लदी ट्रॉली में जा घुसा स्कूटी सवार, मौके पर हुई मौत

Wed, 22 Mar 2023 02:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Mar 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Youth died in a road accident on highway
सुशील धुरिया की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले में होटल से खाना खाकर घर वापस आ रहे बिना हेलमेट लगाए स्कूटी सवार इलेक्ट्रीशियन हाईवे पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


भरुआ सुमेरपुर कस्बे के चांद थोक के कमलेश तिराहा निवासी संतोष धुरिया का पुत्र सुशील धुरिया (25) मंगलवार रात करीब 11 कस्बे के हाईवे स्थित न्यू शिखा होटल से खाना खाकर स्कूटी से बिना हेलमेट लगाये घर वापस आ रहा था। तभी धर्मकांटा के पास लकड़ी से लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने बताया कि वह बिजली का कार्य करता था। अचानक हुई इस घटना से पत्नी संगीता धुरिया, पुत्र वेदांत (4) व श्याम तीन माह सहित माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed