{"_id":"6305c96b8c97ca01c0477f99","slug":"hamirpur-yamuna-above-danger-mark-betwa-water-level-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बेतवा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों का संपर्क टूटा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बेतवा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों का संपर्क टूटा, अलर्ट जारी
Wed, 24 Aug 2022 12:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:18 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं बेतवा नदी खतरे के निशान के करीब है। बाढ़ की आशंका के चलते सदर, सरीला व मौदहा क्षेत्र के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना और बेतवा नदी बांधों से पानी छोड़े जाने से उफना गई हैं। जिससे यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि बेतवा नदी खतरे के निशान के करीब है। बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। मंगलवार को बेतवा में 5.44 लाख क्यूसेक और यमुना में 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था।
मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करन पाल सिंह ने बताया कि यमुना का जलस्तर 104.100 मीटर और बेतवा का 104.180 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना में खतरे का निशान 103.630 और बेतवा में 104.540 मी. पर दर्ज है। बाढ़ की आशंका के चलते सदर, सरीला व मौदहा क्षेत्र के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।