फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Worker body found in factory area

Hamirpur: फैक्टरी एरिया में मिला मजदूर का शव, मचा हड़कंप

Mon, 13 Jun 2022 02:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jun 2022 02:25 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देखर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur: Worker body found in factory area
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कस्बा सुमेरपुर के फैक्टरी एरिया में एक अधेड़ मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को छुट्टी लेकर गांव जाने के लिए कहा था। लेकिन गांव पहुंचने की बजाय वह परलोक सिधार गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी है। 
विज्ञापन


कस्बे के एक निर्माणाधीन फैक्टरी में झारखंड के पलामू जनपद निवासी रामचंद्र शर्मा (49) बीते 12 मई को मजदूरी करने के लिए आया था। करीब एक माह काम करने के बाद उसने शुक्रवार को छुट्टी लेकर गांव जाने की बात कही थी। लेकिन वह गांव नहीं गया। रविवार दोपहर तक उसे फैक्टरी एरिया में देखा गया था।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह उसका शव निर्माणाधीन कंपनी के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने बताया कि मजदूर ठेकेदारी में निर्माणाधीन कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को ठेकेदार से छुट्टी लेकर गांव जाने के लिए कह रहा था। बताया कि मजदूर नशे का आदी था। शायद अत्यधिक नशा करने व गर्मी के चलते मौत हो गई है। शव को में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed