{"_id":"62a6fb27d12fff22db5a8dce","slug":"hamirpur-worker-body-found-in-factory-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: फैक्टरी एरिया में मिला मजदूर का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: फैक्टरी एरिया में मिला मजदूर का शव, मचा हड़कंप
Mon, 13 Jun 2022 02:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:25 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देखर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में कस्बा सुमेरपुर के फैक्टरी एरिया में एक अधेड़ मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को छुट्टी लेकर गांव जाने के लिए कहा था। लेकिन गांव पहुंचने की बजाय वह परलोक सिधार गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और परिजनों को सूचना दी है।
कस्बे के एक निर्माणाधीन फैक्टरी में झारखंड के पलामू जनपद निवासी रामचंद्र शर्मा (49) बीते 12 मई को मजदूरी करने के लिए आया था। करीब एक माह काम करने के बाद उसने शुक्रवार को छुट्टी लेकर गांव जाने की बात कही थी। लेकिन वह गांव नहीं गया। रविवार दोपहर तक उसे फैक्टरी एरिया में देखा गया था।
सोमवार को सुबह उसका शव निर्माणाधीन कंपनी के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने बताया कि मजदूर ठेकेदारी में निर्माणाधीन कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को ठेकेदार से छुट्टी लेकर गांव जाने के लिए कह रहा था। बताया कि मजदूर नशे का आदी था। शायद अत्यधिक नशा करने व गर्मी के चलते मौत हो गई है। शव को में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दी गई है।