{"_id":"64a6fe36ffa9e2297305f656","slug":"hamirpur-woman-and-13-goats-died-due-to-lightning-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बिजली गिरने से बकरी चराने गई महिला व 13 बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बिजली गिरने से बकरी चराने गई महिला व 13 बकरियों की मौत
Thu, 06 Jul 2023 11:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:22 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में बकरी चराने गई महिला के ऊपर तेज गरज चमक के साथ बिजली गिर गई। हादसे में महिला व 13 बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के राठ में खेत में बकरी चराने गई महिला की मौत हो गई। वहीं किसानों की 13 बकरियां भी चपेट में आने से मर गईं। गुरुवार देर शाम क्षेत्र के खरेहटा गांव निवासी रमाकांति (33) पत्नी सुनील कुमार गुरुवार दोपहर को खेतों में अपनी भैंस व बकरियां चराने गई थी। देर शाम तेज गरज चमक के साथ महिला के ऊपर बिजली गिर गई जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार प्रमित सचान राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं बरुआ गांव के खेंतो में बिजली गिर गई। जिससे खेतों में चर रही शिवशंकर अहिरवार की 11 व छदामी अहिरवार की दो बकरियां मर गईं। शिवशंकर व छदामी बाल बाल बच गए। श्यामसागर तालाब किनारे बने बाती अनुरागी परमा के घर के शौचालय पर बिजली गिरी है। जिससे शौचालय फट गया है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से फटी मोबाइल की बैटरी, युवक झुलसा
मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव निवासी शिव शंकर (28) गुरुवार शाम करीब चार बजे अपने खेत में मवेशियों को चरा रहा था। तभी अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई। बिजली गिरने से उसकी जेब में पडा़ कीपैड मोबाइल फोन की बैटरी फट गई। जिससे वह कमर व पेट में झुलस गया। जिसे उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन