फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Video of health workers partying in delivery ward of CHC goes viral

Hamirpur: सीएचसी के प्रसव वार्ड में पार्टी करते स्वास्थ्यकर्मियों का वीडियो वायरल, फिल्मी गानों पर लगाए ठुमके

Mon, 02 Jan 2023 02:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 02:35 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में महिला प्रसव वार्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला प्रसव वार्ड में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित आशा कार्यकत्री फिल्मी गानों पर थिरक रही हैं।

विज्ञापन
Hamirpur: Video of health workers partying in delivery ward of CHC goes viral
डांस करते स्वास्थ्यकर्मियों का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला प्रसव वार्ड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला प्रसव वार्ड में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित आशा कार्यकत्री फिल्मी गानों पर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वहीं महिला स्वास्थ्य कर्मियों के वार्ड के अंदर का डांस का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन


तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। जानकारी के अनुसार राठ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला प्रसव वार्ड में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकत्रियों ने प्रसव वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच ही अपने नए अंदाज में नये साल का सेलिब्रेशन किया। इतना ही नहीं महिला स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकत्रियों ने महिला प्रसव वार्ड में भर्ती महिलाओं के बीच अधिक तीव्रता ध्वनि वाले डीजे की धुन पर विभिन्न फिल्मी गानों में जमकर ठुमके लगाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि राठ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला प्रसव वार्ड के कुछ ही कदम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार का आवास भी है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक भी डीजे की धुन पर बज रहे फिल्मी गानों का आनंद लेते रहे। इस संबंध में जब राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed