{"_id":"678fba50b1bc78bdab0692ef","slug":"hamirpur-truck-drivers-beat-up-the-mine-inspector-who-was-checking-with-an-iron-rod-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चेकिंग कर रहे खान निरीक्षक को ट्रक चालकों ने सरिया से पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चेकिंग कर रहे खान निरीक्षक को ट्रक चालकों ने सरिया से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 21 Jan 2025 08:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
खान निरीक्षक पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
जलालपुर थाना क्षेत्र में स्टाफ के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे खान निरीक्षक व उनके स्टाफ पर ट्रक चालकों ने लाठी-ठंडों व सरिया से हमला कर दिया। खान निरीक्षक ने कोहरे का फायदा उठाकर मौके से भागकर अपनी व स्टाफ की जान बचाई। खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद, दो ट्रक चालकों, वाहन स्वामियों के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खान निरीक्षक पंकज कुमार ने जलालपुर थाने में तहरीर दे बताया कि सोमवार रात वह होमगार्ड राम गोपाल व चालक शानू खान के साथ मौरंग परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग पर निकले। रात करीब 11:40 बजे बिवांर थानांतर्गत तीन ट्रकों को अवैध रूप से मौरंग ले जाते पकड़ा। उनका ऑनलाइन चालान किया। इसके बाद जलालपुर थाना क्षेत्र के लिए निकल गए। रात 12:50 बजे धौहल गांव में ईंट भट्ठे के पास कच्चे मार्ग पर ट्रक खड़े मिले। ट्रकों को चेक करने को जैसे ही वह निकले तभी चार-पांच वाहनों से आए लोगों ने घेर लिया।
इसमें एमटीसी ट्रक का स्वामी महेश शर्मा, उसके दो भतीजे शीलू, विपिन शर्मा के अलावा सुनितू अवस्थी के साथ 3-4 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों व सरिया लेकर हमलावर हो गए। हमलावरों का कहना था कि हमारी गाड़ियों का चालान क्यों किया। जान से मारने की नीयत से उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। होमगार्ड की वर्दी फाड़कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। चालक शानू की नाक व मुंह से खून निकलने लगा। किसी तरह कोहरे में जान बचाकर उनके चंगुल से निकल जलालपुर थाने पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर अपमान करने, हत्या का प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।