फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Three people including two cousins died due to lightning

Hamirpur: बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, महिला सहित तीन झुलसे

Thu, 27 Jun 2024 05:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2024 05:25 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Hamirpur: Three people including two cousins died due to lightning
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ क्षेत्र के बहगांव गांव में घटोई बाबा स्थान पर गुरुवार दोपहर बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन लोग झुलस गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सरीला क्षेत्र में एक अधेड़ की मौत हुई है।  
विज्ञापन


बहगांव के घटोई बाबा स्थान पर गुरुवार दोपहर को दरबार लगा हुआ था। लोगों का मानना है कि गांव के भगवानदास रैकवार को घटोई बाबा अवतरित होते हैं। दरबार में गांव का धर्मेंद्र (20) जो 3 माह से लापता था। जिसकी जानकारी के लिए दरबार लगा हुआ था। यहां पर गांव के 20 लोग बैठे हुए थे। अचानक बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के लिए लोग नीम के पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई।
विज्ञापन

 

जिससे शिवम (16) उसका चचेरा भाई शिवप्रसाद (17), नेहा (30) उसका पुत्र आनिकेश (4) व राहुल (17) झुलस गए। घटना के बाद दरबार में हड़कंप मच गया और भगदड़ मच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने शिवम व शिवप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। करियाारी गांव निवासी उदयाभान (52) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed