{"_id":"6406dfb0489a6414d8021bd3","slug":"hamirpur-teacher-dies-due-to-unknown-vehicle-collision-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Tue, 07 Mar 2023 12:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:57 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक जीतू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हमीरपुर जिले में होली के त्योहार में अपने गांव जा रहे बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं पहने था।
मझगवां थाना क्षेत्र के टोला रावत गांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र जीतू (33) नगर के रामनगर में रहकर प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ा कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।
सोमवार देर शाम बाइक से त्योहार में शामिल होने गांव जा रहे थे। मल्हौवा रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डॉ. चतुर्भुज राजपूत ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उरई से मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत पर मृतक की पत्नी काजल पुत्री काम्या (2), सुरक्षा (1) व छोटे भाई प्रवेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।