{"_id":"68134e966ee957dcf2058709","slug":"hamirpur-sp-workers-protest-against-the-attack-on-sp-mp-memorandum-addressed-to-president-handed-over-to-sdm-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सपा सांसद पर हमले के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडि. SDM को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सपा सांसद पर हमले के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडि. SDM को सौंपा
Thu, 01 May 2025 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 01 May 2025 04:07 PM IST
सार
Hamipur News: सपाइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
सपाइयों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम पवन पाठक को सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
हमला सांसद पर नहीं, बल्कि पीडीए पर है
अपराधियों के हौसले बढ़ गए है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। कहा कि करणी सेना लगातार सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले और घर पर हमला कर रही है। यह हमला सांसद पर नहीं, बल्कि पीडीए पर हमला है।
विज्ञापन