{"_id":"634d0d77145c6940bb2859b5","slug":"hamirpur-software-engineer-and-teenager-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Suicide: सॉफ्टवेयर इंजीनियर व किशोर ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Suicide: सॉफ्टवेयर इंजीनियर व किशोर ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 17 Oct 2022 01:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक अंकित सोनी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में राठ नगर के अलग-अलग मोहल्ले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर व 17 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी कपिल सोनी ने बताया कि उनके बड़े भाई अंकित सोनी ने रात्रि में शौचालय के रोशनदान से चादर का फंदा बनाकर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। वह बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे।
विज्ञापन
18 माह पहले मध्यप्रदेश राजनगर निवासी रागनी से विवाह हुआ था। मौत पर मां मीरा देवी व पत्नी रागनी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं सिकन्दरपुरा मोहल्ला निवासी अनुज कुमार (17) ने रविवार रात चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पिता वीरपाल उर्फ वीरेंद्र अनुरागी ने बताया कि उनके इकलौते पुत्र अनुज का पड़ोस की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप लगाया कि युवती अनुज से पैसे की मांग कर रही थी। रविवार को युवती ने उनके पुत्र को धमकी दी जिससे आहत होकर पुत्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया कि किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन