{"_id":"62d7ed15e392ce01991cdeb5","slug":"hamirpur-mla-meets-railway-minister-demands-for-laying-railway-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी वादा दिलाया याद: विधायक ने रेलमंत्री से की मुलाकात, रेलवे लाइन बिछवाने के लिए सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी वादा दिलाया याद: विधायक ने रेलमंत्री से की मुलाकात, रेलवे लाइन बिछवाने के लिए सौंपा मांग पत्र
Wed, 20 Jul 2022 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Jul 2022 05:56 PM IST
सार
हमीरपुर के क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान रेल मंत्री को महोबा-चरखारी से वाया राठ होते हुए जनपद उरई तक रेल लाइन बिछाए जाने के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विधायक मनीषा अनुरागी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में महोबा-चरखारी से वाया राठ होते हुए जनपद उरई तक रेल लाइन जल्द बिछाई जा सकती है। इसको लेकर विधायक मनीषा अनुरागी ने दिल्ली जाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है। पत्र में गृह मंत्री के विधानसभा के चुनावी आश्वासन को भी याद कराया गया है।
विज्ञापन
राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को दिए पत्र में बताया कि वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के समय अमित शाह ने क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। जहां स्थानीय लोगों ने जनपद महोबा से चरखारी, चरखारी से वाया राठ होते हुए जनपद उरई तक रेलवे लाइन बिछवाने और ट्रेनों के संचालन किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसका गृहमंत्री ने जनता से वादा किया गया था और कहा था कि आप लोग हमारी सरकार बनाएंगे, तो आप लोगों की मांग पूरी की जाएगी। इसके साथ विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने भी जनता से दोबारा विधायक बनाने पर क्षेत्र में रेलवे लाइन के लिए प्रयास करेंगी। जिस पर विधान सभा के मतदाताओं ने भारी मतों से विजय दिलाई।
विज्ञापन
Trending Videos
जनता की मांग और जनहित को देखते हुए जनपद महोबा से चरखारी व चरखारी से वाया राठ होते हुए उरई रेलवे लाइन बिछाकर ट्रेनों का संचालन शीघ्र कराए जाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि उनकी मांग पर रेलवे मंत्री ने डीआरएम झांसी को शीघ्र सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।