फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Headmaster suicide case,  scared girl students did not reach school

प्रधानाध्यापक की खुदकुशी का मामला: साथी से कहा- लगता है आत्महत्या कर लूं, स्कूल नहीं पहुंचीं सहमीं छात्राएं

Fri, 20 Jan 2023 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jan 2023 03:37 PM IST
सार

मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में प्रधानाध्यापक का शव स्कूल में फंदे पर लटकता मिला था। इसके बाद से डरी हुई छात्राएं स्कूल नहीं आ रही हैं। वहीं, मामले में खुलास हुआ है कि प्रधानाध्यपक ने साथी से कहा था कि लगता है आत्महत्या कर लूं।

विज्ञापन
Hamirpur Headmaster suicide case,  scared girl students did not reach school
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में स्कूल में प्रधानाध्यापक के खुदकुशी करने के बाद गुरुवार को छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचीं। विद्यालय में एक सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र ही उपस्थित रहे। बुधवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय उपरहंका में सुबह विद्यालय खुलने पर कार्यालय कक्ष में प्रधानाध्यापक सुग्रीव श्रीवास का शव मिला था।

विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार देर रात पारिवारिक तनाव के चलते फंदा लगाकर जान दे दी थी। सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 90 छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनमें एक भी छात्रा पढ़ने नहीं आई हैं। रसोइया ममता व भुवन भी विद्यालय नहीं आईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके साथ शिक्षामित्र बलवान सिंह व महेंद्र सिंह ही उपस्थित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सरीला आशीष चौहान ने बताया कि सभी शिक्षकों में गम का माहौल है। विद्यालय के बच्चे डरे हुए हैं। एक-दो दिन में बच्चों के घर जाकर डर दूर करते हुए विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से चल रहे थे परेशान
सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल में खुदकुशी करने वाले प्रधानाध्यापक सुग्रीव काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। घर की समस्याओं को साझा करते हुए कह रहे थे कि ऐसा लगता है कि आत्महत्या कर लूं।

मोबाइल की घंटी बजती रही, नहीं उठा फोन
स्कूल में खुदकुशी करने वाले प्रधानाध्यापक के इकलौते पुत्र भानुप्रताप ने बताया कि वह चार बहनों में सबसे छोटा है। सभी बहनों की शादी हो चुकी हैं। प्रतिदिन की भांति पिता मंगलवार को बाइक से स्कूल गए थे। देर शाम तक घर वापस न लौटेने पर चिंता होने लगी। उनके फोन पर बराबर घंटी जाती रही, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

जमीन पर पड़ा मिला था शव
इसके बाद वह उन्हें ढूंढने उपरहंका गांव गया। जानकारी मिली कि वह स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर निकल गए थे। इसकी मौखिक सूचना मुस्करा पुलिस को देकर उनके मोबाइल की लोकेशन जानने की गुहार लगाई। बुधवार सुबह स्कूल का सफाईकर्मी व स्टाफ वहां पहुंचे, तो शव जमीन पर पड़ा मिला।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक चार भाई थे। छोटे भाई खलक सिंह ने छह वर्ष पूर्व फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह भी गुंदेला प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर तैनात थे। सीओ राठ एएन सिंह ने कहा कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सहायक अध्यापक रविंद्र कुमार व शिक्षामित्र बलवान सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने उनसे घरेलू बातें साझा की थीं। बताया था कि तीसरे नंबर की पुत्री ने घर से भागकर समलैंगिक विवाह किया था। कुछ दिनों बाद उसकी पार्टनर अपने घर लौट गई।

प्रधानाध्यापक ने लोक लाज के भय से बेटी को घर नहीं आने दिया। वह कानपुर में रहने लगी और पिता उसका खर्च उठाने लगे। बेटी द्वारा जरूरत से ज्यादा पैसों की मांग ने उन्हें परेशान कर दिया था। पैसा न देने पर बेटी घर आने की बात कहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed