{"_id":"6811d90bdeb1e8a65206bdf4","slug":"hamirpur-guruji-found-sleeping-in-classroom-teacher-claims-video-is-old-inter-pass-student-made-it-viral-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: क्लासरूम में सोते मिले गुरुजी, शिक्षक का दावा- पुराना है वीडियो…इंटर पास छात्र ने किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: क्लासरूम में सोते मिले गुरुजी, शिक्षक का दावा- पुराना है वीडियो…इंटर पास छात्र ने किया वायरल
Wed, 30 Apr 2025 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:32 PM IST
सार
Hamirpur News: टेढ़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक का सोते हुए वीडियो वायरल हुआ है। शिक्षक का दावा है कि वीडियो पुराना है और इंटर पास छात्र ने वायरल किया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज में एक शिक्षक के क्लासरूम में सोने का वीडियो छात्रों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। प्रचलित वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। टेढ़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में दुर्गेश पांडे की तैनाती है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक क्लास रूम में सो रहा है। शिक्षक का कहना है यह वीडियो पुराना है। जिस वक्त वह सो रहे थे। उस वक्त क्लास में छात्र नहीं थे। इंटर पास कर चुके एक छात्र ने इसको वायरल किया है।
विज्ञापन
निरीक्षक बोले- जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो कॉलेज का है। शिक्षक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने कहा वह वायरल वीडियो के जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन