फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Groom missing before marriage

हमीरपुर: बरात के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, दूल्हा हुआ लापता, मचा हड़कंप

Mon, 09 May 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 May 2022 04:35 PM IST
सार

शादी से पहले दूल्हे के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी वाले घर में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Hamirpur: Groom missing before marriage
दूल्हा संजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ में मंडप से पहले दूल्हे के अचानक लापता होने पर शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। भाई ने थाने में तहरीर दी है। चिकासी थाने के इछौरा गांव निवासी ज्ञानी पांचाल ने बताया उनके भाई संजय पांचाल का रिश्ता मौदहा के माचा गांव में तय हुआ था।
विज्ञापन


नौ मई को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। रिश्तेदार गाना बजाना में व्यस्त थे। इसी बीच मंडप से एक दिन पूर्व छह मई को दूल्हा संजय अचानक से लापता हो गया। काफी देर तक घर में न दिखने पर परिजनों ने खोजबीन की। गांव सहित रिश्तेदारी में जानकारी की पर उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को बारात जाने का समय आ गया पर दूल्हे का कहीं पता नहीं चला। भाई ज्ञानी ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष चिकासी हेमंत मिश्रा ने कहा मामले की जानकारी मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed