फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: groom died before the wedding

Hamirpur: बरात से पहले निकली दूल्हे की अर्थी, दुर्घटना में हो गई थी मौत, घर में छाया मातम

Sat, 18 Jun 2022 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बरात निकलने से पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Hamirpur: groom died before the wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उरई मार्ग पर अमगांव मोड़ के पास कार दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 20 जून को प्रवेश निरंजन की बरात जानी थी। घर में शहनाई की जगह परिवार व रिश्तेदारों की चीखें गूंज रही हैं। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


झांसी के गरौठा निवासी बृषभान के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र ने दो साल पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छोटा पुत्र प्रवेश निरंजन (28) प्राइवेट सेंटर में एक्सरे टेक्नीशियन थे। शुक्रवार देर शाम प्रवेश अपनी चचेरी भाभी रजनी के साथ कार से लखनऊ से लौट रहे थे। रजनी राठ क्षेत्र के बकरई गांव में एएनएम हैं।
विज्ञापन


उनके साथ रजनी के ससुर रामसेवक, गरौठा के ही वीरेंद्र व वर्षा थे। अमगांव मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस दुर्घटना में प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी घायल हो गए थे। गुरसरांय के अतरसुवा गांव निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री रविता के साथ प्रवेश की शादी तय हुई थी। 20 जून को बरात जानी थी। शनिवार को मंडप के साथ ही भागवत कथा का पूजन होना था। इससे पहले ही शुक्रवार को प्रवेश की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed