फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Father-son arrested for killing old father

Hamirpur: वृद्ध पिता को मौत के घाट उतारने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, जुर्म कबूल कर बताया इस बात से नाराज थे

Tue, 11 Apr 2023 04:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Apr 2023 04:16 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में वृद्ध पिता की निर्मम हत्या करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पिता द्वारा जमीन बेचने की बात सुनकर वह नाराज थे।

विज्ञापन
Hamirpur: Father-son arrested for killing old father
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सोमवार को बेटे के साथ मिलकर वृद्ध पिता को मौत के घाट उतारने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने सौंखर मार्ग में नजरपुर मोड़ के समीप सुबह दबोच कर जेल भेजा है। सोमवार को सिमनौडी गांव निवासी कामता प्रजापति ने अपने बेटे सुशील उर्फ लल्लू के साथ मिलकर जमीन बेचने के विवाद को लेकर वृद्ध पिता रामगुलाम प्रजापति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था और मकान में ताला डालकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन


मृतक के छोटे पुत्र कालीचरण ने बड़े भाई एवं भतीजे को नामजद करके मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस घटना के बाद से हत्यारोपी पिता-पुत्र की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार सुबह 10:30 बजे थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने एसआई प्रमोद कुमार त्रिपाठी के साथ मिलकर दोनों को सौंखर मार्ग के नजरपुर मोड़ के समीप से दबोचकर जेल भेजा है। पुलिस ने इनके पास से एक अदद कुल्हाड़ी एवं एक डंडा बरामद किया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पिता द्वारा जमीन बेचने की बात सुनकर वह नाराज थे। इसी के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया था। एएसपी मायाराम वर्मा ने घटना का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed