फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Farmer committed suicide by jumping into the well

Hamirpur: किसान ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या, बैंक का साढ़े चार लाख व डेढ़ लाख बिजली का था बकाया

Mon, 12 Dec 2022 02:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Dec 2022 02:34 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में किसान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Farmer committed suicide by jumping into the well
विजय पाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी गांव में रविवार देर शाम कर्ज से परेशान एक किसान ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर उसे कुएं से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पंधरी गांव निवासी विजय पाल सिंह (45) के पास करीब 22 बीघे खेतिहर जमीन थी। जिसमें खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार देर शाम किसान गांव में ही घर के पास बने कुएं में कूद गया। जानकारी होने पर परिजन इसे निकाल कर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी सरोज देवी ने बताया कि पति ने स्टेट बैंक से तीन लाख, कोऑपरेटिव बैंक डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। इसके साथ ही करीब डेढ़ लाख रुपये का घर और निजी नलकूप का बिजली का बिल बकाया है। बीते वर्षो में फसल ठीक न होने के कारण बैंक व बिजली का बकाया नहीं जमा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बैंक के अधिकारियों द्वारा अक्सर कर्ज जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही बिजली के बकाए की आरसी जारी होने पर राजस्व विभाग के कर्मी एक बार पति को पकड़ भी ले गए थे। बैंक कर्ज व बिजली के बकाए से पति परेशान रहते थे। शायद इसी कारण से रविवार देर शाम कुंए में कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed