{"_id":"63bcfc588991501c274b520c","slug":"hamirpur-dead-body-of-an-old-woman-found-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Crime: खेत में मिला वृद्ध महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Crime: खेत में मिला वृद्ध महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 10 Jan 2023 11:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में मौदहा क्षेत्र के सिलोली गांव के खेतों में वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार किसी ने हत्या कर शव यहां लाकर फेंका है।
विज्ञापन
सीओ विवेक यादव का कहना है कि सिलौली गांव के पास खेत में एक 65 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया ठंड लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महिला की शिनाख्त बिट्टू उर्फ हबीबुल निशा (65) पत्नी असलम निवासी हुसैनिया मोहल्ला कस्बा मौदहा थाना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला पिछले 40 वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
विज्ञापन