{"_id":"6437c2f2700100284402d85b","slug":"hamirpur-ashtadhatu-idol-of-janaki-mata-stolen-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राम जानकी मंदिर से जानकी माता की अष्टधातु की मूर्ति हुई चोरी, 25 लाख रुपये बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राम जानकी मंदिर से जानकी माता की अष्टधातु की मूर्ति हुई चोरी, 25 लाख रुपये बताई जा रही कीमत
Thu, 13 Apr 2023 02:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:30 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में राम जानकी मंदिर से जानकी माता की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मंदिर से जानकी माता की मूर्ति हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के विदोखर के रामजानकी मंदिर से बुधवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर जानकी माता की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति को पार कर दी। जिसका वजन करीब दस किलो बताया जा रहा है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 से 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विदोखर स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी पूर्व प्रधान रणविजय सिंह ने बताया कि मन्दिर में राम जी, जानकी माता व लक्ष्मण जी की मूर्ति स्थापित है। बुधवार रात पूजा-अर्चना कर मंदिर का ताला बंद करके वह घर चले आए थे। सुबह जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था और जानकी माता की मूर्ति गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे इंगोहटा चौकी इंचार्ज जुबेर खान ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर करीब 300 वर्ष पुराना है। उन्होंने बताया कि जानकी माता की मूर्ति करीब 10 किलो वजन की है और अष्टधातु से बनी हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 से 25 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन