फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Ashtadhatu idol of Janaki Mata stolen

Hamirpur: राम जानकी मंदिर से जानकी माता की अष्टधातु की मूर्ति हुई चोरी, 25 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Thu, 13 Apr 2023 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Apr 2023 02:30 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में राम जानकी मंदिर से जानकी माता की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Hamirpur: Ashtadhatu idol of Janaki Mata stolen
मंदिर से जानकी माता की मूर्ति हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के विदोखर के रामजानकी मंदिर से बुधवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर जानकी माता की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति को पार कर दी। जिसका वजन करीब दस किलो बताया जा रहा है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 से 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।

विज्ञापन


विदोखर स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी पूर्व प्रधान रणविजय सिंह ने बताया कि मन्दिर में राम जी, जानकी माता व लक्ष्मण जी की मूर्ति स्थापित है। बुधवार रात पूजा-अर्चना कर मंदिर का ताला बंद करके वह घर चले आए थे। सुबह जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था और जानकी माता की मूर्ति गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे इंगोहटा चौकी इंचार्ज जुबेर खान ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर करीब 300 वर्ष पुराना है। उन्होंने बताया कि जानकी माता की मूर्ति करीब 10 किलो वजन की है और अष्टधातु से बनी हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 से 25 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed