{"_id":"64450c4dabf83492930b6ec4","slug":"hamirpur-accident-youth-dies-due-to-vehicle-collision-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 23 Apr 2023 04:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:19 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक ऊदल अहिरवार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ-जराखर मार्ग पर खिरिया गांव में गोशाला के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। मझगवां थाने के जराखर गांव निवासी पन्नालाल अहिवार ने बताया कि उनके छोटे भाई ऊदल अहिरवार (35) खिरिया गांव गए थे।
विज्ञापन
जहां से पैदल घर लौट रहे थे। खिरिया गांव की गोशाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। बताया कि मृतक अभी अविवाहित थे। पिता शिवलाल अहिरवार के नाम पर 4 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती करते थे। वहीं गांव में एक किसान के यहां कृषि कार्य में मजदूरी करते थे। मौत पर मां फूलारानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन