{"_id":"62d79d5e76956a75c162c34d","slug":"hamirpur-accident-youth-died-and-two-injured-due-to-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Wed, 20 Jul 2022 11:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:46 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक विवेक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में सरीला कस्बे जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जलालपुर थाने के बिलगांव निवासी संदीप कुमार (25) ने बताया कि मंगलवार शाम गांव के ही अपने मित्र विवेक कुमार (21) व अजय कुमार (20) के साथ बाइक से सरीला कस्बा जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 8 बजे पुरैनी गांव के पीली डेरा के समीप ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बाइक चालक विवेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। चालक विवेक सिर में हेलमेट नहीं पहने था। मृतक की नौ माह की गर्भवती पत्नी पूनम, मां किरन, छोटे भाई निखिल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पिता के साथ खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन