{"_id":"634e6168f9939f58582c6243","slug":"hamirpur-accident-uncontrollable-bus-overturns-more-than-25-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: बेकाबू बस पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: बेकाबू बस पलटी, 25 से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार
Tue, 18 Oct 2022 01:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:49 PM IST
सार
हमीरपुर में बस पलटने से 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बांदा से कानपुर जा रही ट्रैवल्स की बस बेकाबू होकर टेढ़ा गांव के पास पलट गई। जिसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमेरपुर में इलाज कराया गया। हादसे के वक्त बस में 50 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 2 बजे बांदा से रिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में शामिल होकर कानपुर के गीता नगर जा रहे लोगों से भरी बस टेढ़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दस एंबुलेंस भेजी गईं।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमेरपुर में भर्ती कराया। दुर्घटना में कानपुर के गीता नगर निवासी अंशिका (22), प्रियंका (26), मोनस (32), पंकज (30), राहुल (30), अनीता (35) समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन