फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident,  Car overturned out of control, one dead and six injured, body sent for postmortem

Hamirpur Accident: अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत और छह घायल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 13 Feb 2024 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Feb 2024 01:28 PM IST
सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Hamirpur Accident,  Car overturned out of control, one dead and six injured, body sent for postmortem
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में कार मुंडेरा रोड पर बदनपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक विवाहिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सिसोलर गांव निवासी सुनील कुमार (26) बाइक से गिरकर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए उसकी बहन सुमन (32), भाई कल्लू (28), सुनील(28) पुत्र प्रहलाद, अखिलेश (27) पुत्र हरिप्रसाद, रामू (32) पुत्र प्यारेलाल को चालक बच्चा (22) पुत्र मातादीन सुमेरपुर निवासी बोलेरो कार से सदर अस्पताल ले जा रहे थे।

विज्ञापन

रात करीब साढ़े दस बजे मुंडेरा रोड पर बदनपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सुमन की मौके पर मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed