फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident A dust filled tractor trolley ran over innocent child playing outside house driver absconded

Hamirpur Accident: डस्ट भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बच्ची को रौंदा…मौत, घर के बाहर खेल रही थी मासूम, चालक फरार

Thu, 12 Dec 2024 01:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Dec 2024 01:36 PM IST
सार

Hamirpur News: जलालपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को डस्ट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया, जिसमें मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Hamirpur Accident A dust filled tractor trolley ran over innocent child playing outside house driver absconded
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के बरखेरा गांव में डस्ट से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पहिये के नीचे आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

बरखेरा गांव निवासी  मृगेंद्र राजपूत की पंद्रह माह की बेटी गौरी  बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे अपने दरवाजे पर खेल रही थी, उधर गांव में इंटरलॉकिंग के काम चल रहा था। इसके लिए एक ट्रैक्टर ट्राली में डस्ट भरकर निकल रहा था।

विज्ञापन

तभी खेल-खेल में अचानक गौरी ट्रैक्टर ट्राली के पहिये की चपेट में आ गई। इससे मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed