फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: A saint was assaulted over an old rivalry, his tilak was removed and his beard was torn off

Hamirpur: पुरानी रंजिश में संत से मारपीट, तिलक छुड़ाकर दाढ़ी नोची; घटना के बाद पीड़ित लापता

Thu, 06 Nov 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: A saint was assaulted over an old rivalry, his tilak was removed and his beard was torn off
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश के चलते सात युवकों ने एक संत के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने संत का तिलक छुड़ाकर दाढ़ी के बाल नोच दिए और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से संत लापता है, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार, बिवांर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी रमेश ने बताया कि वर्ष 1986 में उसके पिता की हत्या कर दी गई थी, जिसमें गांव के कुछ युवक आरोपी थे। इसी रंजिश से आहत होकर वह घर छोड़कर संत बन गया था। एक सप्ताह पूर्व जब वह गांव लौटा, तो पुरानी दुश्मनी फिर से सामने आ गई।आरोप है कि अरविंद साहू, पुष्पेंद्र साहू, राजू सिंह, उदयभान सिंह, दीपक, हरिप्रसाद और लाल दुपट्टा श्रीवास मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और संत की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने तिलक मिटा दिया और दाढ़ी नोचते हुए धमकाया कि अब तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। थाना प्रभारी नंदलाल प्रजापति ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed