{"_id":"60c32b3d1358533c727551a8","slug":"hallet-raised-the-curtain-from-17-more-old-deaths-recorded-in-the-account-of-10-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैलट ने 17 और पुरानी मौतों से उठाया पर्दा, 10 जून के खाते में दर्ज, अप्रैल-मई माह में हुई थीं ये मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलट ने 17 और पुरानी मौतों से उठाया पर्दा, 10 जून के खाते में दर्ज, अप्रैल-मई माह में हुई थीं ये मौतें
Fri, 11 Jun 2021 02:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:52 PM IST
सार
कानपुर हैलट ने 17 और पुरानी मौतों की जानकारी दी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से सूची भेजने के बाद इन मौतों को राज्य कोविड पोर्टल पर 10 जून के खाते में दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर हैलट प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर की पीक के दौरान जितनी मौतों का ब्योरा दिया, उससे कहीं ज्यादा अब उजागर हो रही हैं। गुरुवार को अस्पताल ने 17 और पुरानी मौतों की जानकारी दी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से सूची भेजने के बाद इन मौतों को राज्य कोविड पोर्टल पर 10 जून के खाते में दर्ज कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में अभी और कितनी पुरानी मौतें पोर्टल पर अपडेट करने से रह गई हैं, इसके लिए फाइलें पलटी जा रही हैं। लेकिन, निजी अस्पताल अभी भी आंकड़े दबाए बैठे हैं। अगर निजी अस्पताल अपना आंकड़ा देंगे तो संख्या और बढ़ेगी। साथ ही उन संक्रमित मरीजों को भी तलाशा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट पोर्टल पर अभी नोटिफाई नहीं की गई है।
वैसे नगर में गुरुवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन सरकारी आंकड़ों में आज के दिन 17 मौतें दर्ज की गई हैं। ये मौतें अप्रैल-मई की हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब ढूंढ़ पाया है। सूत्रों का कहना है कि मौतों की संख्या और बढ़ गई है। पहले बताया गया था कि 160 मौतों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने से रह गया है। अब यह बढ़कर सवा दो सौ के आसपास पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग अभी निजी कोविड अस्पतालों से आंकड़े निकलवाने में दबाव नहीं बना पाया है। ज्यादातर अस्पतालों से कोविड स्टेटस वापस ले लिया गया। इससे वे अपने आपको जिम्मेदारी से मुक्त मान बैठे हैं, जबकि इन अस्पतालों में भी कोरोना से मौत हुई हैं। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह का कहना है कि धीरे-धीरे पता करवाकर पोर्टल पर मौतें और संक्रमित मरीजों की संख्या अपडेट की जा रही है।
एक नजर
नए संक्रमित - 16
कुल संक्रमित - 82584
10 जून को संक्रमण मुक्त हुए - 25 रोगी
संक्रमण से मुक्त होने वाले कुल रोगी - 80512
कोरोना से कुल मौत - 1836
नगर में एक्टिव कोरोना केस - 236
एक नजर
नए संक्रमित - 16
कुल संक्रमित - 82584
10 जून को संक्रमण मुक्त हुए - 25 रोगी
संक्रमण से मुक्त होने वाले कुल रोगी - 80512
कोरोना से कुल मौत - 1836
नगर में एक्टिव कोरोना केस - 236