फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Half the seats are not filled in 90% degree colleges, how can we study?

Kanpur News: 90 फीसदी डिग्री काॅलेजों में नहीं भरीं आधी सीटें, कैसे हो पढ़ाई

Tue, 22 Jul 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Half the seats are not filled in 90% degree colleges, how can we study?
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के कैंपस में संचालित कोर्स में सीटें फुल हो गई हैं, हालांकि डिग्री कॉलेज एक-एक सीट भरने के लिए इंतजार कर रहे हैं। 90 फीसदी कॉलेज ऐसे हैं जहां 50 फीसदी सीटें भी नहीं भरी हैं।
विज्ञापन


अब विवि की ओर से सभी कॉलेजों को 24 जुलाई तक दाखिले पूरे करने और 26 जुलाई से पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में कॉलेज असमंजस में हैं कि आधे-अधूरे दाखिलों के बीच पढ़ाई कैसे शुरू की जाए।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी महाविद्यालयों की ओर से सीटें न भरने का रोना रोया जा रहा है। विवि की ओर से महाविद्यालयों को जहां शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार चलने का निर्देश दिया जा रहा है, वहीं महाविद्यालय एक-एक सीट भरने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए डिग्री कॉलेजों की ओर से आसपास के 12वीं पास छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं, पहले सेमेस्टर में दाखिले कम होने के अलावा अन्य कई सेमेस्टर के परिणाम भी नहीं जारी होने के कारण महाविद्यालय सुचारू रूप से कक्षाएं नहीं संचालित कर पा रहे हैं।

हालांकि शहर के पीपीएन डिग्री कॉलेज ने सोमवार से पढ़ाई शुरू कर दी है लेकिन संस्थान एक अगस्त से दोबारा टाइम टेबल के आधार पर नए सिरे से कक्षाएं शुरू करेगा। कारण, अभी कई सेमेस्टर के परिणाम नहीं आए हैं।

उधर, महाविद्यालयों में दाखिले बढ़ाने के लिए वित्तविहीन कॉलेजों के प्रबंधक लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसमें चर्चा हो रही है कि विवि में दाखिले बढ़ने और कॉलेजों में कम होने का मुख्य कारण क्या है। इस पर सहमति बनी कि कॉलेजों को अपनी आधारभूत संरचना, संसाधनों और रोजगार देने के साधनों पर विचार करना होगा।

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने बताया कि हर साल घटती संख्या एक गंभीर विषय है। बीए विभाग की स्थिति तो काफी खराब है। कॉलेजों को स्वयं में ही परिवर्तन करना होगा।


यह तय हुआ है कि कॉलेज एक विभाग में सुधार से शुरुआत करेगा। आधारभूत संरचना, पढ़ाने के तरीके, रोजगार के अवसर प्रदान करने जैसे बिंदुओं पर काम होगा। अगर लाभ मिलता है तो इसे अन्य विभागों के लिए भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed