{"_id":"6009141a8ebc3e2e7c282580","slug":"half-encounter-of-the-accused-who-misdeed-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर, एक तमंचा व कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर, एक तमंचा व कारतूस बरामद
Thu, 21 Jan 2021 11:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले के बढ़पुरा थाना में पुलिस की चंबल पुल के पास दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार रात करीब 12 बजे बढ़पुरा पुलिस सूचना पर चंबल पुल के पास पहुंची। पुल के नीचे एक युवक पुलिस को दिखा। पुलिस के मुताबिक युवक ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान युवक के दाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह भागने में असफल रहा।
पुलिस टीम ने उसे मौके से पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अरुण कुमार पुत्र राजेश निवासी ग्राम बढ़पुरा बताया। हाफ एनकाउंटर में पकड़े गए आरोपी ने दो दिन पहले चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की थी तो उन्होंने आरोपी अरुण को नाबालिग बताया था। पुलिस अब आरोपी को बालिग बता रही हैं।
एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अरुण को पुलिस टीम ने पकड़ा है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी हुई कि वह पूर्व में भी छेड़छाड़ की दो घटना को अंजाम दे चुका है।