{"_id":"614cd9e48ebc3e0dd378a52f","slug":"hal-will-give-dornier-aircraft-to-mauritius-police-force-agreement-signed-with-mauritius-government-for-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉरीशस पुलिस फोर्स को एचएएल देगा डॉर्नियर एयरक्राफ्ट: मॉरीशस सरकार के साथ आपूर्ति के लिए हुआ करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉरीशस पुलिस फोर्स को एचएएल देगा डॉर्नियर एयरक्राफ्ट: मॉरीशस सरकार के साथ आपूर्ति के लिए हुआ करार
Fri, 24 Sep 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
यात्री संस्करण एयरक्राफ्ट डॉर्नियर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पांच साल बाद फिर से मॉरीशस पुलिस फोर्स (एमपीएफ) को यात्री संस्करण एयरक्राफ्ट डॉर्नियर (डीओ) उपलब्ध कराएगा। नए डीओ-228 वायुयान की आपूर्ति के लिए एचएएल और मॉरीशस सरकार के बीच करार हो गया है।
एचएएल मॉरीशस पुलिस को 30 साल से विमानों की आपूर्ति करता आ रहा है। बताया गया कि 19 सीटर विमान के लिए एचएएल की ओर से अपूर्व रॉय, महाप्रबंधक टीएडी-कानपुर और मॉरीशस सरकार की ओर से ओम कुमार दबीदिन, गृह मंत्रालय सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय के बीच 10 सितंबर को करार हुआ था।
13 सितंबर को करार की हैंडओवर सेरेमनी हुई। इसमें मॉरीशस में भारतीय उच्चायुक्त नंदिनी के. सिंगला और मॉरीशस सरकार के विदेश मंत्री एलन गानू ने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। बताया गया कि यह चौथा डीओ-228 वायुयान होगा, जिसकी आपूर्ति एचएएल करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले डीओ वायुयान एमपीसीजी एक की आपूर्ति 1990 में की गई थी। इसके बाद 2004 में एमपीसीजी तीन और 2016 में तीसरे वायुयान एमपीसीजी चार की आपूर्ति की गई थी। तब से एचएएल तकनीकी सहायता और स्पेयर्स सपोर्ट भी उपलब्ध करा रहा है।
एचएएल ने मॉरीशस डीओ-228 वायुयान को अपग्रेड कराने में भी भूमिका निभाई है। संस्थान ने 2014 में एमपीसीजी एक वायुयान के लिए मिड लाइफ और 2019 में एमपीसीजी तीन के लिए मिड लाइफ अपग्रेड किया था।