फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hair transplant case Search for 10 people including two doctors intensified mobile numbers were found in slip

हेयर ट्रांसप्लांट प्रकरण: दो डॉक्टर समेत 10 लोगों की तलाश तेज, क्लीनिक में मिली पर्ची में मिले थे मोबाइल नंबर

Fri, 06 Jun 2025 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 11:05 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस द्वारा क्लीनिक से बरामद साक्ष्यों का अवलोकन किया जा रहा है। वहीं क्लीनिक से बरामद नाम व नंबर लिखे पर्ची की भी जांच शुरू की गई है। पर्ची में दो डॉक्टरों समेत 10 लोगों के नाम, मोबाइल नंबर मिले थे। फिलहाल जितने नंबर हैं वह बंद हैं।

विज्ञापन
Hair transplant case Search for 10 people including two doctors intensified mobile numbers were found in slip
हेयर ट्रांसप्लांट प्रकरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियरों की मौत के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। डॉ. अनुष्का की क्लीनिक से बरामद साक्ष्यों का अवलोक करने के साथ पर्चे में मिले दो डॉक्टरों समेत 10 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सभी के मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं। सर्विलांस की मदद से पुलिस उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियरों की मौत की आरोपी डॉ. अनुष्का को पुलिस ने बुधवार को छह घंटे का कस्टडी रिमांड पर लेकर केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक गई थी।

विज्ञापन

Hair transplant case Search for 10 people including two doctors intensified mobile numbers were found in slip
डॉ. अनुष्का को क्लीनिक लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बरामद किया था ये सामान
वहां से हेयर ट्रांसप्लांट से संबंधित विज्ञापन के पर्चे, हेयर ट्रांसप्लांट की मशीनें, 40 हजार का बिल, प्लेटलेट रिच प्लाजमा (पीआरपी) ट्यूब्स, सर्जिकल किट, निडिल्स, हेयर ट्रांसप्लांट से जुड़ी दवाएं, मरीजों के हस्ताक्षर की फाइल, दवाओं के पर्चे पर डॉक्टर के हस्ताक्षर, बिल की बुकलेट (जिसमें पुराने मरीजों का जिक्र है) बरामद किया था।

विज्ञापन

Hair transplant case Search for 10 people including two doctors intensified mobile numbers were found in slip
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : amar ujala

पर्ची में दो डॉक्टरों समेत 10 लोगों के मोबाइल नंबर मिले थे
डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि क्लीनिक से बरामद साक्ष्यों का अवलोकन किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्लीनिक से बरामद नाम व नंबर लिखे पर्ची की भी जांच शुरू की गई है। पर्ची में दो डॉक्टरों समेत 10 लोगों के नाम, मोबाइल नंबर मिले थे। फिलहाल जितने नंबर हैं वह बंद हैं। जल्द ही एक टीम उनसे संपर्क कर बयान दर्ज करेगी। इससे पता चल सके कि डॉ अनुष्का से वह क्यों और कैसे संपर्क में आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed