{"_id":"5985d1494f1c1b24398b4960","slug":"hair-cutting-offense-result-says-mufti-mumtaj-alam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियां दुनियादारी में मस्त, इसलिए कट रहीं चोटियांः मुफ्ती मुमताज आलम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियां दुनियादारी में मस्त, इसलिए कट रहीं चोटियांः मुफ्ती मुमताज आलम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं और लड़कियों की चोटियां काटे जाने की घटना को कानपुर शहर के मुफ्ती मुमताज आलम मिस्बाही ने औरतों और लड़कियों के गुनाहों का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियां दुनियादारी में मस्त हैं। बेपर्दा खुलेमाम बाजारों में टहलना, सिर को बिना ढके बालों को खोलकर नुमाइश करने का नतीजा है। यह सब उन महिलाओं के लिए सबक है।
विज्ञापन
डेमो पिक
औरतों लड़कियों को चाहिए कि सच्चे दिल से तौबा करें और पांचों वक्त की नमाज पढ़ें। मुफ्ती बाबूपुरवा के मदरसा मनाजिरुल उलूम के दारुल इफ्ता के अध्यक्ष हैं। शनिवार तड़के बाबूपुरवा में एक महिला की चोटी कटने के बाद उन्होंने यह बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
तंजीम बरेलवी उलेमा-ए-अहले सुन्नत के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद फैसल अजहरी भी बाबूपुरवा में इस घटना की सच्चाई पता करने वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिलाएं आयतुल कुर्सी पढ़कर रात में सोएं। चोटी वाली घटना हुई तो है लेकिन इस तरह की बातों को फैलाएं नहीं। यह वक्त खराब है।
डेमो पिक
मुसलमान नबी पाक के नक्शे कदम पर चलें। एक दूसरे की मदद करें। हर हाल में अल्लाह का शुक्र अदा करें। तंजीम के मीडिया प्रभारी मौलाना हस्सान कादरी ने कहा कि सिर्फ इस वक्त नहीं बल्कि हर वक्त अल्लाह का याद करें। बुरा वक्त कभी नहीं आएगा।