{"_id":"681fe701aa81f11fb8b52b74862bb283","slug":"guru-gobind-singh-prakashotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवाणी संग निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवाणी संग निकली शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 10 Jan 2015 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह सभा ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। चार ब्लाक गोविंद नगर से होते हुए शोभायात्रा इलाके के विभिन्न हिस्सों में घूमी।
जगह-जगह फूल बरसाकर संगतों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में रणजीत अखाड़ा के सदस्यों ने करतब दिखाकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। प्रकाशोत्सव के मौके पर नंदलाल चौराहे से सीटीआई तक का रास्ता रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।
मिलिट्री बैंड की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई तो देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शोभयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु जो बोले सो निहाल... के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
संजीत नगाड़ा के सदस्य गुरुवाणी कीर्तन से यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। इसमें खालसा इंटर कालेज, गुरु गोविंद सिंह महिला महाविद्यालय, गुरु अमरदास नर्सरी स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
छात्राओं और महिलाओं अलग-अलग टोलियां नगर कीर्तन करती चल रही थीं। शोभायात्रा नटराज टाकीज, चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा, गांधी स्मारक स्कूल, बाटा चौराहा से होते हुए खालसा हॉल पहुंची।
देर शाम खालसा हाल शोभायात्रा पहुंची। नगर कीर्तन और अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें बलबीर सिंह, सोनू रेखी, गुरुचरण सिंह, महेन्द्र कौर, अजीत सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह आदि रहे।