फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Guns and politics three person in jail for smuggling in banda election 2017

निकाय चुनाव से पहले बांदा के एक मकान से असलहों का जखीरा बरामद

Tue, 21 Nov 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Guns and politics three person in jail for smuggling in banda election 2017
तमंचों की तस्करी में तीन को जेल
बुंदेलखंड के महोबा जिले में यूपी और एमपी पुलिस ने पठा के एक मकान में छापामारी की। इस दौरान असलहों का जखीरा बरामद होने का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया है। मौके से 315 बोर के 15 तमंचा, एक अधबना तमंचा, तीन पिस्टल, चार मैग्जीन और एक अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष समेत तीन सगे भाइयों को जेल भेजा है। जबकि मुख्य आरोपी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जिला दमोह के थाना बनियागढ़ से वांछित चल रहे अपराधी सईद खान की गिरफ्तारी को मध्यप्रदेश पुलिस ने महोबा पुलिस के साथ रविवार को शहर के पठारोड स्थित सईद के मकान में अपर एसपी वंशराज यादव और सीओ जितेंद्र दुबे व कोतवाली पुलिस के साथ बटियागढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त छापामारी की। जहां से सईद के तीन बेटों शाकिब, परवेज व सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी सईद भागने में सफल रहा। आरोपी शाकिब एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मकान से भारी मात्रा में असलहे बरामद कर पूछताछ शुरू की है। सईद थाना दमोह में वांछित चल रहा था। मकान से 15 तमंचा, एक अधबना तमंचा, तीन पिस्टल व चार मैग्जीन व एक प्रतिमा बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कोलांची ने बताया कि साकिब, परवेज व सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। जबकि मुख्य आरोपी सईद की तलाश में दबिश दी जा रही है। सईद के खिलाफ थाना बटियागढ़ व बांदा के तिंदवारी थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed