फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gunda act action against bjp leaders

तीन भाजपा नेताओं पर लगा गुंडा एक्ट

Thu, 30 Mar 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
gunda act action against bjp leaders
बैठक कर रोष जताते कार्यकर्ता

विज्ञापन

कन्नौज के छिबरामऊ में क्षत्रिय समाज के तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में रोष है। सोमवार को नेताओं ने सीओ से मिलकर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए गुंडा एक्ट हटाने की मांग की।  

कन्नौज के मोहल्ला इब्राहीमगंज पड़ाव निवासी क्षत्रिय समाज के भाजपा नेता कन्हैया सिंह गौर, ग्राम सुल्तानपुर निवासी विनीत सिंह व अनुज सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जब इसकी जानकारी क्षत्रिय समाज के लोगों को हुई तो बुधवार को भारी संख्या में समाज के लोग सौरिख तिराहा पर स्थित मां दुर्गा पैलेस में एकत्र हुए। यहां अरूण कुमार सिंह जनसेवक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा लोकसभा पालक योगेंद्र सिंह भदौरिया, अरविंद सिंह राठौर, पवन दीक्षित, हरिभान सिंह, शैलेंद्र सिंह, संजीव चौहान, रजनेश चौहान, राहुल बैस, गुड्डू चौहान, मोनू चौहान, वीर सिंह, शिवम, मोहित कुशवाहा, पुरुषोत्तम सिंह, मोनू राठौर, दीपक कुशवाहा, अजय चौहान, ऋषि चौहान, महेश सिंह राठौर, अंकुर चौहान समेत काफी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए गुंडा एक्ट की कार्रवाई को समाप्त करने की मांग की। बैठक के बाद सभी लोग तहसील पहुंचे। वहां योगेंद्र सिंह भदौरिया व अरूण सिंह जनसेवक ने सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी से इस संबंध में वार्ता की। सीओ ने भरोसा दिलाया कि वह इस प्रकरण की दोबारा जांच कराएंगे। 

विज्ञापन

कोतवाल से मिले अधिवक्ता

gunda act action against bjp leaders
वार्ता करते अधिवक्ता

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह व महासचिव सुशील पांडेय एवं भाजपा नेता राजीव दुबे के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता कन्हैया सिंह गौर, विनीत सिंह व अनुज सिंह के खिलाफ कोतवाली में पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज है। पांच फरवरी को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी गई थी। चुनाव के बाद अनुमोदन मिलने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। फिर भी वह इस संबंध में उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान अरविंद सिंह, शैलेंद्र सिंह गौर, हरिभान सिंह राजावत, राहुल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed