फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gullriha Pradhan and complainant clash in Auraiya, Pradhan alleges of threatening to kill her

Auraiya News: गुलरिहा प्रधान और शिकायतकर्ता में तनातनी, प्रधान ने लगाया धमकाने का आरोप, पुलिस को दिया शिकायती पत्र

Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
सार

दिबियापुर में गुलरिहा प्रधान और शिकायतकर्ता के बीच घोटालों की शिकायत को  लेकर तनातनी चल रही है। यह मामला जिलाधिकारी और पुलिस तक पहुंच गया है, क्योंकि प्रधान ने कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने वीडियो वायरल कर प्रधान पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Gullriha Pradhan and complainant clash in Auraiya, Pradhan alleges of threatening to kill her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर में गुलरिहा की ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि घोटालों की शिकायत करने पर प्रधान ने जानलेवा हमला किया है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन

गुरुवार सुबह गांव गुलरिहा की प्रधान नीलम ने थाने में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर जान से मारने की धमकी दी।  दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की है कि पंचायत में घोटाले की शिकायत करने पर प्रधान ने जानलेवा हमला कराया है। 
विज्ञापन

समाजसेवक नाम के ट्विटर अकाउंट से हुई शिकायत में एक वीडियो भी संलग्न किया गया है। इस ट्वीट के बाद औरैया पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से बताया गया कि थाना प्रभारी दिबियापुर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले दिनों गुलरिहा निवासी दीपकुमार ने जिलाधिकारी से प्रधान और सचिव के खिलाफ हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये निकालने की शिकायत की थी। इस मामले की जांच चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed